फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पूर्णागिरी धाम में बड़ा हादसा, कई लोगों को कुचलता हुआ चला गया वाहन, पांच लोगों की मौत, सात घायल

Thu, 23 Mar 2023 12:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)

सार

Accident in Purnagiri Dham: पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को एक वाहन कुचलता हुआ चला गया। पूर्णागिरी धाम में हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोगों के घायल होने की खबर है। 
विज्ञापन
पूर्णागिरी धाम में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। एक वाहन कई लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Amritpal Singh: नेपाल भागने की आशंका से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, अमृतपाल समेत पांच आरोपियों के फोटो चस्पा

दरअसल, गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

मृतकों का विवरण

  • बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष, निवासी सौहराव, बहराईच उ.प्र. ।
  • माया राम पुत्र बब्बू (29), उपरोक्त सौहराव, बहराईच उ.प्र. ।
  • नेत्रावती पुत्री वीर सिंह( 20), निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र.।
  • अमरावती पत्नी मोहन सिंह(26) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र.।
  • रामदेई पत्नी तोता राम( 30) निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र. ।
विज्ञापन

घायलों का विवरण

  • कौशल्या देवी पत्नी बद्री( 40) निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र.। 
  • कुसुम देवी पत्नी राम सूरत(59) निवासी सौहराव थाना रामगांव, बहराईच उ.प्र.।
  • पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद(40) निवासी सौहराव थाना रामगाव बइराईच उ.प्र.।
  • सरोज पुत्री बद्री(04) निवासी सौहराव थाना रामगांव बहराईच उ.प्र.।
  • राधिका पुत्री बद्री( 05) निवासी सोहराव थाना रामगांव बहराईच उ.प्र.।
  • प्रियांसी पुत्री मोहन सिंह( 3) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं, उ.प्र.। 
  • राम सूरत पुत्र अशरफी( 48) निवासी बहराई उ.प्र.।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें