कार में कुछ इस तरह फंसा है चालक
- फोटो : amar ujala
पहाड़ों की रानी मसूरी में एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार के अंदर दब कर चालक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को देर रात हाथी पांव में एक कार संख्या यूपी07एच9038 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शनिवार की सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने इनकी सूचना पुलिस को दी। कार पूरी तरह पिचक गई, जिसमें दबकर चालक की मौत हो गई।
मृतक का नाम अमन अरोड़ा है जो कि मसूरी का रहने वाला है। इसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। दो बहन हैं, जिसकी शादी हो चुकी है। एक नैनीताल व दूसरी पंजाब में रहती है।
दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और तीव्र ढाल बताया जा रहा है। जिससे चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और वाहन सीधे लगभग 150 मीटर नीचे सड़क पर छत के बल जा गिरा । जिसमे अमन क्षतविक्षत हो गया।
वाहन को कटर से काटकर शव को बमुश्किल बाहर निकाला गया। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा अमन की दोनों बहनों को सूचना दे दी गई है।