फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मसूरी में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, कार के अंदर दबकर चालक की मौत

Sat, 07 Jul 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
कार में कुछ इस तरह फंसा है चालक - फोटो : amar ujala

पहाड़ों की रानी मसूरी में एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार के अंदर दब कर चालक की मौत हो गई।



जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को देर रात हाथी पांव में एक कार संख्या यूपी07एच9038 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शनिवार की सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने इनकी सूचना पुलिस को दी। कार पूरी तरह पिचक गई, जिसमें दबकर चालक की मौत हो गई।

मृतक का नाम अमन अरोड़ा है जो कि मसूरी का रहने वाला है। इसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। दो बहन हैं, जिसकी शादी हो चुकी है। एक नैनीताल व दूसरी पंजाब में रहती है।


दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और तीव्र ढाल बताया जा रहा है। जिससे चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और वाहन सीधे लगभग 150 मीटर नीचे सड़क पर छत के बल जा गिरा । जिसमे अमन क्षतविक्षत हो गया।
विज्ञापन


वाहन को कटर से काटकर शव को बमुश्किल बाहर निकाला गया। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा अमन की दोनों बहनों को सूचना दे दी गई है।

Next
AU ऐप में पढ़ें