फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी: झील के पास पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा गुजरात के यात्रियों का टेम्पो ट्रैवलर, मची चीख पुकार

Thu, 12 Nov 2026 06:28 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

टेम्पो ट्रैवलर में गुजरात मूल के पांच परिवारों के सदस्य सवार थे, जो वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। दुर्घटना के समय वाहन में कुल 20 लोग सवार थे।
विज्ञापन
मसूरी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी में मल्होत्रा होमस्टे के निकट एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। हरिद्वार से मसूरी की ओर आ रहा यात्रियों से भरा टेम्पो ट्रैवलर (संख्या DL1VC5507) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन नीचे पेड़ों में अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर में गुजरात मूल के पांच परिवारों के सदस्य सवार थे, जो वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। दुर्घटना के समय वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


UK Top News: सीएम ने विकास योजनाओं की दी सौगात, दून के लेफ्टिनेंट कर्नल बलिदान, रेखा का हरदा पर पलटवार
विज्ञापन


वाहन को चालक सोनू पुत्र राजेंद्र कुमार (40), निवासी सेक्टर-18, रोहिणी, दिल्ली चला रहा था। हादसे में यात्री श्रीमती सखी पटेल (45) को साधारण चोटें आई हैं। उन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा संबंधित मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें