फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie Accident News: खाई में गिरी 40 सवारियों को लेकर जा रही रोडवेज बस, दो की मौत, 38 घायल

Sun, 02 Apr 2023 06:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

Mussoorie Bus Accident Today: मसूरी देहरादून मार्ग पर एक बस दुघर्टनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को खाई से निकाल अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
घायलों को खाई से निकालते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी देहरादून मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, जिसमें 40 लोग सवार बताए रहे हैं। पुलिस के अनुसार दो लोगों की मौत हो गई है। आईटीबीपी के जवान और पुलिस सहित स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला।  

विज्ञापन



ये भी पढ़ें...Roorkee Accident:  हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, हादसे में एक की मौत, सात लोग घायल

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगी है। बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।  


 

 

सीएम ने जताया दुख
हादसे में घायल 22 लोगों को मसूरी में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सात मैक्स में भर्ती हैं। इनमे से दो की मौत बताई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जाहिर करते हुए कहा कि-   देहरादून-मसूरी हाइवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। सम्बंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया गया है । 

विज्ञापन

नाम पता मृतक-
1- सुधा पत्नी सुधाकर लखेड़ा निवासी बाराकैंची मसूरी उम्र 40 वर्ष।
2- महक पुत्री सुधाकर लखेड़ा निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष ।
नाम पता  घायल –
1-    शुभम पुत्र सत्यवीर निवासी मेरठ उम्र 18 वर्ष 
2-    आशु पुत्र सतीश निवासी उपरोक्त उम्र 28 वर्ष 
3-    रेखा पत्नी सतीश निवासी उपरोक्त उम्र 40 वर्ष 
4-    रामनरेश पुत्र अमर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 38 वर्ष 
5-    आंचल पुत्री सतीश कुमार निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष 
6-    पुपेन्द्र सिंह राणा पुत्र भगवान सिंह उम्र 28 वर्ष 
7-    मग्गू सिंह पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी मुरादाबाद उम्र 28 वर्ष 
8-    शिवानी पत्नी मग्गू सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 24 वर्ष 
9-    रुपा पत्नी नरेश निवासी मुरादाबाद उम्र 26 वर्ष 
10-    काव्या पुत्री नरेश निवासी उपरोक्त उम्र 08 वर्ष 
11-    नकुल पुत्र नरेश निवासी उपरोक्त उम्र 04 वर्ष 
12-    एक माह का बच्चा जिसका नाम नही रखा है 
13-    सुमन पत्नी अनिल निवासी हैकमन्स होटल मालरोड़ मसूरी उम्र 36 वर्ष 
14-    राधिका पुत्री अनिल निवासी उपरोक्त उम्र 13 वर्ष
15-    योगेश कुमार पुत्र मंगल चन्द निवासी जयपुर राजस्थान उम्र 80 वर्ष
16-    गोविन्द सैनी निवासी जयपुर राजस्थान उम्र 26 वर्ष 
17-    शिवम बंसल उपरोक्त उम्र 24 वर्ष 
18-    योगेश निवासी उपरोक्त उम्र 30 वर्ष 
19-    हर्षत शर्मा निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष 
20-    प्रदीप निवासी नजबगढ़ सहारनपुर उम्र 55 वर्ष 
21-    सुनील निवासी विनय विहार मुरादाबाद उम्र 50 वर्ष 
22-    जितेश निवासी ज्योति कॉलोनी नई दिल्ली उम्र 35 वर्ष 
23-    मोनिका पत्नी जितेश निवासी उपरोक्त उम्र 32 वर्ष 
24-    जागृति पुत्री जितेश निवासी उपरोक्त उम्र 07 वर्ष 
25-    आरिप पुत्र जितेश निवासी उपरोक्त उम्र 04 वर्ष 
26-    प्रीति निवासी पिल्लुखेड़ा मण्डी जिन्द हरियाणा उम्र 20 वर्ष 
27-    रवि निवासी उपरोक्त उम्र 24 वर्ष 
28-    आशा निवासी उपरोक्त 
29-    हिमानी निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष 
30-    श्रीमती गुरलीन निवासी उपरोक्त उम्र 24 वर्ष 
31-    सुखदेव सिंह कैन्तुरा निवासी घण्टाघर लण्डौर मसूरी दे0दून 
32-    श्रीमती अनिता शर्मा पत्नी नरेश कुमार शर्मा नि0 जोशी कॉलोनी पड़पड़गंज इन्डसट्रियल एरिया दिल्ली उम्र 48 वर्ष 
33-    सलमा खातून पत्नी  तसलीन निवासी बुचड़खाना मसूरी दे0दून उम्र 65 वर्ष 
34-    रजनी सिसोदिया पत्नी मुकुल सिसोदिया नि0 रोशन बाग दयालबाग आगरा  उम्र 24 वर्ष 
35-    मुकुल सिसोदिया पुत्र धर्मेन्द्र सिसोदिया निवासी उपरोक्त उम्र 35 वर्ष 
36-    मुकुल कुमार शर्मा पुत्र नरेश कुमार शर्मा नि0 जोशी कॉलोनी पड़पड़गंज इन्डसट्रियल एरिया दिल्ली उम्र 19 वर्ष 
37-    रोबिन पुत्र समय सिंह (चालक)
38-    विक्रम पुत्र मुकुन्द सिंह बिष्ट (परिचालक) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें