रात के घुप अंधेरे में स्थानीय ग्रामीण खोजबीन करते रहे, इस बीच लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर बड़ी मुश्किल से घटनास्थल पर पहुंच सके। पुलिस और स्थानीय लोगों ने चार घायल सवारियों को घटना स्थल से निकालकर 108 सेवा के द्वारा बीरोंखाल अस्पताल भेजा है। घायलों ने बताया कि एक महिला बिंदेश्वरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई है। चालक समेत दो अन्य घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।