बुधवार देर शाम जोशीमठ मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। बीआरओ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार बीआरओ के तीन मजदूरों की मौत हो गई।
इनमें आनंद (40) पुत्र किशन निवासी झेलम तहसील जोशीमठ, देव सिंह (40) पुत्र आड़ी झगड़ सिंह निवासी मलारी तहसील जोशीमठ और चालक सुरेंद्र सिंह कठैत (36) पुत्र भगवान सिंह निवासी जखोला तहसील जोशीमठ शामिल हैं।
बताया जाता है कि भापकुंड से मलारी जा रहा बीआरओ का वाहन करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जोशीमठ पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को खाई से निकाला।