गौचर में पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हादसा मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ गौचर स्थित आईटीबीपी के पास हुआ। हादसे में घायल दो लोगों को हायर सेंटर भेजा गया है। बताया गया कि घायलों में से एक आईटीबीपी में कार्यरत है।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है।