फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In gangotri highway: चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के ग्रीन कार्ड के जांच के आदेश, सप्ताहभर में देनी होगी रिपोर्ट

Fri, 27 May 2022 03:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

परिवहन आयुक्त ने कहा कि सभी आरटीओ, एआरटीओ वाहनों की आवश्यकता का मूल्यांकन करें। रोडवेज से अतिरिक्त बसें ली जाएं। इन बसों को चारधाम के बजाय एक या दो धाम के लिए ही संचालित किया जाए। सिटी बस, स्कूल बस के चालकों को पर्वतीय मार्गों पर संचालन का अपेक्षाकृत कम अनुभव होने के नाते इस पर दोबारा विचार किया जाए।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी में दुर्घटनाग्रस्त हुई बिना परमिट और बिना टैक्स वाली बोलेरो के मामले में परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने जांच बैठा दी है। मामले की जांच सहायक परिवहन आयुक्त डॉ.अनीता चमोला को दी गई है। वह एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देंगी।

विज्ञापन

 
परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने चारधाम यात्रा एवं हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही स्थानीय यात्रियों के आवागमन की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

आरटीओ देहरादून सुनील शर्मा ने बताया कि वर्तमान में करीब 1100 बसों का संचालन रोटेशन के तहत किया जा रहा है। इसके अलावा रोडवेज की भी करीब 80 बसें यात्रा मार्गों पर लगाई गई हैं। ठेका बसों, टैक्सी, मैक्सी कैब के अलावा रोजाना लगभग 100 वाहन एक धाम, दो धाम, चार धाम के लिए चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर रोडवेज की ओर से 15 से 20 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई गई तो वाहनों की उपलब्धता आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


इस पर परिवहन आयुक्त ने कहा कि सभी आरटीओ, एआरटीओ वाहनों की आवश्यकता का मूल्यांकन करें। रोडवेज से अतिरिक्त बसें ली जाएं। इन बसों को चारधाम के बजाय एक या दो धाम के लिए ही संचालित किया जाए। सिटी बस, स्कूल बस के चालकों को पर्वतीय मार्गों पर संचालन का अपेक्षाकृत कम अनुभव होने के नाते इस पर दोबारा विचार किया जाए।

ये भी पढ़ें...Double Murder: दोस्त को पत्नी के साथ ऐसे हाल में देख खौल उठा खून, युवक ने दोनों को दी ऐसी खौफनाक मौत, दास्तां सुन पुलिसकर्मी भी कांपे

इसके बजाए इन्हें केवल यात्रा मार्ग के स्थान पर ऋषिकेश-हरिद्वार-देहरादून इंटर सिटी संचालन में प्रयोग किया जाए। जरूरत पड़ने पर कुमाऊं मंडल से बसें और मंगाई जा सकती हैं। परिवहन आयुक्त ने कहा कि प्रवर्तन दलों और चेकपोस्टों पर वाहनों का अनावश्यक न रोका जाए।

 

उनके ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच तेजी से करते हुए चेकिंग को सुनियोजित किया जाए। जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने टिहरी में बोलेरो दुर्घटना के मामले में सहायक परिवहन आयुक्त डॉ. अनीता चमोला कसे जांच अधिकारी नामित करते हुए एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें