फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग में देर रात हादसे का शिकार हुई कार, एक की मौत और दो लोग घायल

Thu, 26 Apr 2018 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
accident in devprayag - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवप्रयाग में हाईवे पर बुधवार देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एनएच पर बछेलीखाल तीनधारा के पास देहरादून से पौड़ी जा रही स्कोडा फोबिया कार यूके 07 बीजी 5779 हादसे का शिकार हो गई।

कार में तीन लोग सवार थे और रात करीब 2 बजकर 16 मिनट पर यह हादसा हुआ। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुर्घटना थाना क्षेत्र से 15 किमी. दूर हुई। 108 द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया।
विज्ञापन


हादसे में हर्षित भट्ट (28) पुत्र पितांबर भट्ट निवासी ग्राम धारा अल्मोड़ा की मौत हो गई। ड्राइवर हर्षपति नंदन बहुगुणा (27) पुत्र विनोद बहुगुणा निवासी शिमला बाईपास देहरादून और शेखर बोरा (23) पुत्र बहादुर निवासी छिद्दरवाला देहरादून हादसे में घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें