फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, तीसरे युवक की हालत गंभीर

Tue, 12 Nov 2019 09:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • तीसरे युवक की हालत गंभीर, बुलेट पर सवार होकर डोईवाला की तरफ जा रहे थे तीनों युवक
  • लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास रोडवेज की बस से टकरा गई थी बुलेट 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से बुलेट पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में दाखिल करवाया गया है, जहां से उसे कैलाश अस्पताल रैफर किया गया है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस रोडवेज बस चालक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। तीनों युवक देहरादून के रहने वाले हैं, जोकि एक ही बुलेट पर सवार होकर डोईवाला की तरफ जा रहे थे। सोमवार को अपराह्न साढ़े चार बजे के आसपास हादसा कोतवाली के अंतर्गत लच्छीवाला फ्लाईओवर के नजदीक हुआ। रोडवेज की बस हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही थी।

देहरादून की ओर से एक बुलेट बाइक एकाएक सामने से आ गई। इससे पहले दोनों एक दूसरे को बचा पाते बुलेट बाइक सीधे बस से टकरा गई। भीषण टक्कर होने पर हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और तीनों घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 कोतवाल राकेश गुसांई ने बताया कि दुघर्टना में रजनीश 23 पुत्र गिन्ना निवासी सभावाला देहरादून और आशीष 19 पुत्र सुरेश कुमार निवासी उम्मेदपुर प्रेमनगर देहरादून की मौत हो गई। जबकि तीसरा अक्षय कुमार 21 पुत्र सुरेश निवासी बद्रीपुर देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गया। अक्षय को पहले हिमालयन अस्पताल लाया गया था, जहां से कैलाश अस्पताल देहरादून के लिए रैफर किया गया है।

बताया कि मृतक रजनीश फोटोग्राफी का काम करता था। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई मंगलवार को की जाएगी। घटना के बारे में उनके परिजनों को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें