फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Accident: कर्णप्रयाग ग्वालदम मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, घायल आठ का रेस्क्यू

Sat, 15 Jul 2023 03:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग

सार

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन में दस लोग सवार थे। पुलिस मामले की अधिक जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर तलवाड़ी के पास घनियालधार में एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई है। जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बनी है। उन्हें पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर बैजनाथ अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर में एक डाक वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था। इसी दौरान 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों और मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों ने दुर्घटना सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सड़क पर लाकर 108 वाहन से नजदीकी पीएचसी ग्वालदम लाया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सीएचसी बैजनाथ रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Sawan Shivratri 2023:  शिवभक्त कर रहे महादेव की आराधना, जानिए सावन की पहली शिवरात्रि के क्यों है खास मायने
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी ग्वालदम के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत ने बताया कि चार सामान्य रूप से घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।

मृतकों के नाम-
मृतकों की पहचान राजेंद्र चौधरी (55) पुत्र सुखाली राम, निवासी बिहार, हाल-ग्वालदम
सरस्वती देवी (43) पत्नी कृष्णानंद, निवासी-परकोटी सिरकोट बागेश्वर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें