फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ज्योतिर्मठ में पुलिस स्कॉट में बाजार से भेजे जा रहे वाहन

Tue, 26 May 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ज्योतिर्मठ। नगर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए अब पुलिस स्कॉट में वाहनों को नृसिंह मंदिर मार्ग के साथ ही मुख्य बाजार से भी बदरीनाथ की तरफ भेजा जा रहा है। यात्रा के दौरान नगर में वन वे सिस्टम लागू रहता है। ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच लग रहे भीषण जाम को देखते हुए पुलिस की ओर से मारवाड़ी पुल और पेट्रोल पंप के पास एक-एक घंटे में वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। नृसिंह मंदिर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर अब मुख्य बाजार से भी वाहनों को बदरीनाथ की ओर भेजा जा रहा है। कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए यह ट्रैफिक प्लान बनाया गया है, जिससे तीर्थ यात्रियों को दिक्कत न हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें