फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहस्रधारा क्रॉसिंग पर हादसा, बिहार के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र में सहस्रधारा क्रॉसिंग के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बिहार के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 14 और 15 जून की मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे सहस्रधारा क्रॉसिंग के निकट एक बाइक और ऑल्टो कार में टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अखिल सिंह राजपूत निवासी बाजार कोना, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अखिल अपने दोस्त सारिम निवासी स्योहारा (बिजनौर) के साथ घूमने देहरादून आया था। दोनों रक्षा विहार स्थित रिश्तेदार के घर में ठहरे हुए थे। रविवार देर रात अखिल अपने दोस्त के लिए खाना लेने निकला था। बताया जा रहा है कि वह सर्वे चौक की ओर से वापस लौट रहा था, तभी सहस्रधारा क्रॉसिंग के पास उसकी बाइक को ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई। रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें