फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस खाई में गिरी, 13 की मौत

Thu, 08 May 2014 10:37 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर साकणीधार में रोडवेज बस खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक-परिचालक समेत 27 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


आठ घायलों को श्रीनगर गढ़वाल बेस अस्पताल और 19 को ऋषिकेश एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां आठ को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया। बस में कुल 40 लोग सवार थे।

दिल्ली से गुप्तकाशी जा रही थी
मंगलवार तड़के करीब पांच बजे ऋषिकेश डिपो की दिल्ली-ऋषिकेश वाया गुप्तकाशी बस सेवा ऋषिकेश बस अड्डे से सवारियां लेकर गुप्तकाशी रवाना हुई थी।

इसी बीच देवप्रयाग से करीब 15 किमी पहले साकणीधार में अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों ने ऋषिकेश अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को भेजा हॉस्पिटल
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को 108 सेवा से श्रीनगर गढ़वाल बेस अस्पताल और ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

हादसे में मृत
देवेंद्र सिंह (24) पुत्र सुंदर सिंह ग्राम सेवा, तिलवाड़ा
पंकज कुमार (28) पुत्र जगदीश निवासी ग्राम कोटी, रुद्रप्रयाग
गोविंद सिंह सजवाण (58) पुत्र कुशहाल सिंह निवासी देवप्रयाग
गीता गुसाईं (28) पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम जखोली, रुद्रप्रयाग
तेज सिंह (25) पुत्र गिरधारी सिंह निवासी रोपया बरदार, रुद्रप्रयाग
कुमार श्रेष्ठ (46) पुत्र सिद्धि बहादुर निवासी ग्राम खेवन, सत खंबू, नेपाल
बच्ची देवी (78) पत्नी सुमेर सिंह निवासी कांडी, पौड़ी गढ़वाल
प्यार सिंह (50) पुत्र उदय सिंह निवासी ग्राम बडोला, डाम चौरा, टिहरी गढ़वाल
गोपाल सिंह (33) पुत्र धाम सिंह निवासी ग्राम भूनाल, रुद्रप्रयाग
ऋषि चौहान (51) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम रतूड़ा रुद्रप्रयाग
जय सिंह (40) पुत्र इंद्र सिंह निवासी ग्राम बडोला, डामचौरा टिहरी गढ़वाल
(नोट: दो अज्ञात हैं, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी।)

सरकारी अस्पताल में भर्ती घायल
सुरेश सिंह (60) पुत्र तोप सिंह निवासी डोभा, डडोली, रुद्रप्रयाग
कुलवीर सिंह (28) पुत्र जीत सिंह निवासी पोखरी (चमोली गढ़वाल)
महादेव (28) पुत्र शिव प्रसाद निवासी धारकोट, (रुद्रप्रयाग)
अनिल लाल (26) पुत्र रोशन निवासी मूसाढूंगी ( रुद्रप्रयाग)
हरीश सिंह नेगी (39) पुत्र सुमेर सिंह, उसकी पत्नी सीमा (31), पांच वर्षीय बेटा मयंक निवासी कांडी (पौड़ी गढ़वाल)
शैलेंद्र भट्ट (19) पुत्र धर्मानंद निवासी ग्राम मेहर (रुद्रप्रयाग)
ललिता (32) पति हर्षमणि निवासी सोमफाटा (रुद्रप्रयाग)
दलीप (36) पुत्र कृष्ण बहादूर निवासी संगम विहार, नई दिल्ली
सुरजन दत्ता (54) पुत्र जोगेंद्र दत्ता निवासी डीजीबीआर कैंप
विनोद (39), उनकी पत्नी रजनी देवी (35)और दो बेटे छह वर्षीय जितिन, नौ वर्षीय नितिन निवासी टिहरी गढ़वाल

जौलीग्रांट रेफर
कमल सिंह (44) पुत्र कुंवर सिंह, उनका 12 वर्षीय  पुत्र विपिन निवासी खरक, खोला कडकोट (रुद्रप्रयाग)
भूपेंद्र सिंह (26) पुत्र दरबयान निवासी सेतरा (रुद्रप्रयाग)
राजेंद्र नेगी (41) पुत्र प्रताप सिंह निवासी चंद्रापुरी (रुद्रप्रयाग)
अमित (19) पुत्र थेपड़ सिंह निवासी तुगलकाबाद, नई दिल्ली
नरेंद्र सिंह (32) निवासी रौठिया, भरदार, रुद्रप्रयाग
चालक सत्यपाल रावत (57) पुत्र शेर सिंह निवासी रखवार गांव, भोगपुर, दून
परिचालक किशन नवानी (38) पुत्र टीकाराम निवासी दून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें