फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से हुई तबाही के बाद नुकसान का सही आंकलन करने के साथ ही पुनर्निमाण में तेजी लाएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों मालदेवता के सरखेत में आई आपदा के बाद विधायक उमेश शर्मा काऊ और डीएम सोनिका ने सोमवार को आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के अफसरों की बैठक कर तबाही का सही आकलन कर पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के अफसराें को निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, जलसंस्थान, जलनिगम, बिजली, शिक्षा, वन विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति समेत आपदा से जुड़े विभागों के अफसरों संग राहत और बचाव कार्य की जानकारी लेकर निर्देशित किया कि आपदा से प्रभावित ग्रामीणों को राहत मुहैया कराने में लापरवाही न बरती जाय। डीएम ने सभी संबंधित विभागों के अफसरों से क्षति का सही आकलन कर पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाएं। विधायक ने कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, अनाज जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता बनाने में कठिनाई नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहते हुए मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुरूप सक्रिय रहने के निर्देेश दिए। हिदायत दी कि आपदा राहत कार्यों के साथ ही ग्रामीणों को भी प्राकृतिक आपदा से बचाव के बारे मेें जानकारी दी जाए। डीएम ने क्षतिग्रस्त बिजली, पेयजल लाइनों की मरम्मत करने के साथ ही व्यवस्थाओं को तेजी से पटरी पर लाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन डॉ. एसके बरनवाल, सीएमओ डॉ. मनोज कुमार उप्रेती, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीप शिखा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें