फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण बांदल स्रोत से पानी की सप्लाई फिर हुई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण बांदल नदी के उफान पर आने से बांदल जल स्रोत एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे पानी की सप्लाई ठप होने से दून के आधे शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। सोमवार को भी लोगों को सीमित मात्रा में पानी की सप्लाई दी गई। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, बांदल नदी में पानी का स्तर बढ़ने से मालदेवता के पास स्थित बांदल स्रोत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण यहां से पानी की सप्लाई बंद हो गई है। बांदन स्रोत से दिलाराम चौक स्थित वाटर वर्क्स में करीब 20 एमएलडी पानी आता है। जहां से शहर के राजपुर रोड, चकराता रोड, कालीदास रोड, विजय कॉलोनी, खुड़बुड़ा, ईसी रोड, हाथीबड़कला, करनपुर, नालापानी, मानसिंह वाला, ओल्ड डालनवाला, नेशविला रोड, सुभाष रोड, धामावाला, मच्छीबाजार, दर्शनलाल चौक, पलटन बाजार आदि क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। अब सप्लाई ठप होने से इन क्षेत्रों में सीमित मात्रा में पानी दिया जा रहा है। इससे पहले 19 अगस्त को आपदा के कारण स्रोत क्षतिग्रस्त होने से सप्लाई ठप हो गई थी। तीन दिन बाद स्रोत से नियमित रूप से पानी की सप्लाई शुरू की जा सकी। मुख्य महाप्रबंधक निलिमा गर्ग ने बताया कि जल संस्थान की टीम सोमवार सुबह से ही स्रोत को ठीक करने में लगी हुई है। मंगलवार (आज) को जेसीबी से मलबा आदि को साफ किया जाएगा।
कई क्षेत्रों में बिजली भी हुई गुल
भारी बारिश के कारण बिजली लाइनों को भी क्षति पहुंची है। जिसके कारण सरखेत के साथ ही कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई। जिससे लोगों को एक बार फिर से अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार ने बताया कि बारिश और नदी का स्तर बढ़ने से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। जल्द ही यहां विद्युत आपूर्ति सुचारू कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें