फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONGC वर्कशॉप में विस्फोट, एक की मौत, 3 घायल

Fri, 12 Jun 2015 04:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ओएनजीसी की आईडीटी वर्कशाप में रिपेयरिंग के दौरान एसी कंप्रेशर में विस्फोट होने से प्राइवेट कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। इनमें से एक को नाजुक हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा भी किया। अनहोनी के  बाद कक्ष को जांच पड़ताल होने तक सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


कंप्रेशर में हुआ तेज धमाका
ओएनजीसी की इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रिलिंग टेक्नोलॉजी में एसी प्लांट है। एटूजेड कंपनी से जुड़े कर्मचारी बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे के करीब वर्कशाप में एसी रिपेयरिंग का काम कर रहे थे।

इसी बीच महीपाल (42) ने एसी के कंप्रेशर पर हल्के से चोट मारी तो वह तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे महीपाल और विपिन कुमार (35) निवासी विजय लोक बालावाला बुरी तरह लहूलुहान हो गए। चंद्रशेखर निवासी श्रीदेव सुमन नगर, सुनील चौधरी पंचायती घर प्रेमपुर माफी को थोड़ा दूर होने के कारण मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने तक हो गई मौत
अफरातफरी के बीच घायलों को लेकर ओएनजीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने महीपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि विपिन को नाजुक हालत में मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल की जांच की। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी पहुंच गए थे।

ओएनजीसी और एटूजेड कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर आकर परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों का आरोप था कि कंपनी की ओर से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। बिंदाल चौकी प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि एटूजेड कंपनी के मुकेश शर्मा की तरफ से विस्फोट की सूचना दी गई थी।

परिजनों को 11 लाख और नौकरी
विस्फोट में मरे महीपाल के परिजनों को ओएनजीसी ने पांच लाख रुपये के साथ एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही है। एटूजेड ने भी परिवार को छह लाख रुपये देने की बात कही। साथ ही घायलों को समुचित उपचार दिलाने का वादा किया। महीपाल अपने पीछे तीन बच्चों और पत्नी को बिलखता छोड़ गया है। उसकी पत्नी गीता आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें