फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी छात्रसंघ चुनावः ABVP ने लगातार 11 वीं बार मारी बाजी

Sat, 02 Sep 2017 01:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
winners of dav college dehradun election
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में लगातार 11वीं बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने जीत का परचम फहराया है। मतगणना में शुरुआती दो राउंड में करीब 55 वोटों से एनएसयूआई के प्रत्याशी विकास नेगी से पिछड़ने के बाद तीसरे राउंड से एबीवीपी के शुभम् सिमल्टी ने लीड ले ली।
विज्ञापन


रोमांचक मुकाबले में शुभम् ने चुनाव 35 वोटों से जीतकर एबीवीपी का नया इतिहास कायम कर दिया। वहीं, महासचिव पद पर एक साल बाद फिर आर्यन के आकाश गौड़ ने कब्जा जमाया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सत्यम् शिवम् के अरविंद चौहान को 344 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी। 

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे डीएवी में मतगणना शुरू हो गई। 3608 वोटों की गिनती में पहले राउंड के नतीजे आने शुरू हुए तो एबीवीपी की धड़कन बढ़ गई। शुरू के दो राउंड में एनएसयूआई के विकास नेगी 55 वोटों से आगे निकल गए। इसके बाद एबीवीपी छात्रनेताओं ने मंथन शुरू कर दिया। जैसे ही तीसरा राउंड शुरू हुआ तो एबीवीपी की वापसी हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद अंत तक एबीवीपी के शुभम् सिमल्टी ने लीड बनाए रखी और चुनाव 35 वोटों से अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर, महासचिव पद पर इस बार सत्यम् का पहले ही राउंड से पिछड़ना शुरू हो गया। सत्यम् के अरविंद चौहान को आर्यन के आकाश गौड़ ने 344 वोटों के भारी अंतर से हराया। इसके साथ ही डीएवी में महासचिव पद पर आर्यन का 13वां प्रत्याशी जीतने में कामयाब हुआ।

उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर ग्रुप लगातार तीसरे साल काबिज रहा। ग्रुप के प्रत्याशी हिमांशु नेगी ने 507 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। सहसचिव पद पर आयुषी सेमवाल ने दीपिका रावत को 146 वोटों से हराया। विवि प्रतिनिधि पद पर विकास ग्रुप का कब्जा बरकरार रहा। विकास ग्रुप के प्रत्याशी नवीन नेगी ने मोनिका को 153 वोटों से हराया।

 

किसे कितने वोट और जीत का अंतर

dav
किसे कितने वोट और जीत का अंतर
अध्यक्ष 
विजेता-शुभम सिमल्टी (एबीवीपी)-वोट-1346
उपविजेता-विकास नेगी (एनएसयूआई)-वोट-1311
नोटा - 37

उपाध्यक्ष
विजेता-हिमांशु नेगी (दिवाकर ग्रुप)-वोट-1745
उपविजेता-शिवानी (संगम ग्रुप)-वोट-1238
नोटा : 126

महासचिव
विजेता-आकाश गौड़ (आर्यन)-वोट-1263
उपविजेता-अरविंद चौहान (सत्यम् शिवम्) वोट-919
नोटा : 28

सहसचिव
विजेता-आयुषी सेमवाल-वोट-952
उपविजेता-दीपिका रावत-वोट-806
नोटा : 604

कोषाध्यक्ष
विजेता-अजय कुमार-वोट-1080
उपविजेता-नितेश रावत-वोट-693
नोटा : 615 

विवि प्रतिनिधि
विजेता नवीन नेगी (विकास ग्रुप)-वोट-1007
उपविजेता-मोनिका (छात्रम् ग्रुप)-वोट-854
नोटा-236

छात्रा प्रतिनिधि
विजेता-प्रियंका कन्याल-वोट-1255
उपविजेता-काजल-वोट-1158
नोटा-658
 
विज्ञापन

11 साल में डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष

dav
11 साल में डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष
वर्ष    अध्यक्ष
2017    शुभम् सिमल्टी (एबीवीपी)
2016    राहुल कुमार (एबीवीपी)
2015    राकेश नेगी (एबीवीपी)
2014    पारस गोयल (एबीवीपी)
2013    सिद्धार्थ राणा (एबीवीपी)
2012    महेश जगूड़ी (एबीवीपी)
2011    आशीष रावत (एबीवीपी)
2010    अंशुल चावला (एबीवीपी)
2009    आशीष बहुगुणा (एबीवीपी)
2008    राहुल रावत (एबीवीपी)
2007    जितेंद्र रावत मोनी (एबीवीपी)
2006    संग्राम सिंह पुंडीर (एनएसयूआई)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें