फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र नेता। - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय महाविद्यालय मालदेवता रायपुर के प्राचार्य को छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के अनुसार महाविद्यालय द्वारा दूसरी प्रतीक्षा सूची निकाली गई है। प्रवेश के दौरान छात्रों से सीटें फुल होने की बात कही जा रही है। अगर महाविद्यालय में सीटें फुल हो गई थीं तो दोबारा मेरिट फार्म खोलने का क्या औचित्य है। इससे यह स्पष्ट होता है कि महाविद्यालय में अन्य तरीकों से प्रवेश दिए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं की इस दुविधा का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। ऐसा न होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए मजबूर होगी। ज्ञापन देने वालों में अभाविप के जिला सह संयोजक विशाल सिंह, नगर मंत्री रायपुर अर्जुन नेगी, इकाई अध्यक्ष सौरभ कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें