फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एबीवीपी और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के गेट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने डाकपत्थर स्थित वीर केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की। महाविद्यालय और विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर छात्रों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एबीवीपी व महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारी एक साल से विवि स्तर से परीक्षा परिणामों में अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा में बेवजह छात्र-छात्राओं को फेल किया जा रहा है। इसके अलावा महाविद्यालय में विषयों की कमी, समर्थ पोर्टल की तकनीकी कमियों के कारण छात्र-छात्राओं को अनावश्यक रूप से परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि काफी समय से महाविद्यालय की आंतरिक परीक्षाओं के अंक असाइनमेंट के आधार पर दिए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान होकर छात्र-छात्राओं व पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के मुख्यद्वार पर तालाबंदी की है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। तालाबंदी और नारेबाजी करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, जिला संयोजक पलक, पूर्व सचिव राहुल तोमर, प्रवीण सुमान, अरुण चौहान, विक्की ठाकुर, रजत, बलजिंदर, अभिषेक, काजल, प्रियांशी, करिश्मा, राहुल, विद्वान, विकेश चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें