फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अपार्टमेंट में गार्ड से गाली-गलौज, पिस्टल दिखाकर डराया

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIएक अपार्टमेंट में गार्ड ने कार चालक पर गाली-गलौच करते हुए पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि इस मामले में मसूरी रोड स्थित गोल्डन मैनोर अपार्टमेंट निवासी राहुल ने शिकायत की है। बताया कि वह अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करता है। रविवार को अपार्टमेंट में युवक श्रीयांस मित्तल अपनी लग्जरी कार से माईगेट पर नाम रजिस्टर कर प्रवेश किया। इसके कुछ देर बाद वह अंदर आने वाली जगह से ही बाहर आने लगा। गार्ड ने रोका तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि वह कार से पिस्टल निकालकर धमकाने लगा। पीड़ित ने तभी अपार्टमेंट के सचिव को भी इसके बारे में बताया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें