फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने और घटना के बारे में लोगों को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वसंत विहार पुलिस ने आरोपी राजा मलिक उर्फ खालिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र से दबोचा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वसंत विहार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को राजा मलिक ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने किसी को घटना की जानकारी देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर वसंत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को आरोपी राजा मलिक उर्फ खालिद (21 वर्ष), निवासी भगवानपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें