फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पेपर प्रस्तुतिकरण में गढ़वाल विवि के अभिषेक जोशी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iग्राफिक एरा में रेडिएशन पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापनI
विज्ञापन




ग्राफिक एरा में रेडिएशन पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के अखिरी दिन पेपर प्रस्तुतिकरण में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के अभिषेक जोशी को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतिकरण का पुरस्कार दिया गया।



विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में 35 से ज्यादा पेपर और 85 से ज्यादा पोस्टर प्रस्तुत किए गए। संगोष्ठी के समापन सत्र में पेपर प्रस्तुतिकरण की श्रेणी में पैनोइआ यूनिवर्सिटी हंगरी के प्रो. टिबोर कोवाक्स ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी श्रेणी में एसजीआरआर के विनय रावत तीसरे स्थान पर रहे। संगोष्ठी में पोस्टर प्रस्तुतिकरण की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार पीएनजी गवर्नमेंट डिग्री कालेज रामनगर के कृष्णा पाल सिंह ने हासिल किया। इसी श्रेणी में दूसरा स्थान थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी पटियाला की बेअंत कौर व तीसरा स्थान जाकिर हुसैन काॅलेज नई दिल्ली की सानिया को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स ने नेशनल रेडान नेटवर्क सोसायटी के सहयोग से किया। संगोष्ठी में एचओडी डाॅ. फतेह सिंह गिल, रेडनेट के अध्यक्ष प्रो. आरसी रमोला, उपाध्यक्ष प्रो. बीएस बाजवा, समन्वयक प्रो. कुलदीप सिंह, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस, बंगलूरू के वरिष्ठ शोधकर्ता डाॅ. एसए पंडित, कार्यक्रम संयोजक डाॅ. संजीव किमोठी, देश-विदेश से आए वैज्ञानिक, शोधकर्ता और पीएचडी स्काॅलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें