फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास ने कहा अब उत्तराखंड पर होगा फोकस

Sun, 22 Nov 2015 06:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में मीडिया से रूबरू होते हुए आप नेता कुमार विश्वास ने कहा कि दिल्ली के बाद आप पार्टी का फोकस अब उत्तराखंड पर है। देहरादून में आप के कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए आते वक्त रुड़की में आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वह मीडिया से मुखातिब हुए।
विज्ञापन


दिल्ली-हरिद्वार स्थित एक होटल में कुछ देर के लिए ठहरे आप नेता कुमार विश्वास ने कहा कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा दोनों की पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तराखंड पर ध्यान देगी ताकि यहां से पूरे देश में एक संदेश मिले।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। इस दौरान उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके दिल्ली प्रदेश प्रभारी दलीप पांडे, उत्तराखंड प्रभारी विवेक यादव, मुकेश अग्रवाल, ब्रजमोहन शर्मा, देश बंधु गुप्ता, श्रीचंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें