फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने राहगीरों को पानी पिलाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। स्मार्ट सिटी योजना के तहत राजधानी के विभिन्न इलाकों में लगाए गए वाटर एटीएम खराब होने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। आप पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से होकर गुजर रहे राहगीरों को पानी पिला कर भी विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत राजधानी के विभिन्न इलाकों में जो वाटर एटीएम लगाए गए हैं उसमें से ज्यादातर खराब हैं। गांधी पार्क के सामने, सहस्त्रधारा रोड, रेलवे स्टेशन समय 23 स्थानों पर लगाए गए वाटर एटीएम में से ज्यादातर खराब हैं। करोड़ों रुपये की लागत से लगाए गए वाटर एटीएम शोपीस साबित हो रहे हैं और आम शहरी को इन वाटर एटीएम का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। वाटर एटीएम लगाने में धन की बंदरबांट की गई है जिसकी जांच होनी चाहिए। सरकार, शासन को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए और वाटर एटीएम लगाने वाली कंपनी को जिम्मेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। धरना-प्रदर्शन में पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया, विपिन खन्ना, विशाल बंसल, नवीन सिंह चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें