फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकायुक्त पर अब इस राज्य सरकार को बेनकाब करेगी AAP

Tue, 12 Jan 2016 01:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो साल से रिक्त चल रहे उत्तराखंड के लोकायुक्त के पद के विरोध में आम आदमी पार्टी ने लोकायुक्त कार्यालय के गेट के पास पत्रकार वार्ता की। साथ ही लंबे समय से खाली चल रहे मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर भी उत्तराखंड सरकार को घेरा।  
विज्ञापन


कहा कि अब अनूठे तरह के कार्यक्रम कर सरकार को बेनकाब किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनूप नौटियाल ने कहा कि पिछले सवा दो साल से लोकायुक्त का पद रिक्त है। लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है।

सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना में यह बात सामने आई कि लोकायुक्त कार्यालय में छह सौ से अधिक शिकायतें लंबित हैं। राज्यपाल लगातार लोकायुक्त की नियुक्ति के बाबत सरकार को चेताते रहे हैं। लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उत्तरप्रदेश सरकार की खिंचाई से घबराकर सरकार दिखावे के लिए सक्रिय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवैधानिक पद के लिए धन अभाव की बात हैरानी

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनूप नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत का यह कहना कि खर्चे के कारण हम एकल सदस्य लोकायुक्त की नियुक्ति करेंगे, हास्यास्पद है। सरकार के अनुत्पादक खर्चे आसमान पर पहुंच गए हैं। लाल बत्तियां बांटी जा रही हैं, लेकिन संवैधानिक पद के लिए धन अभाव की बात कहना हैरानी पैदा करती है।

इसी तरह लंबे वक्त से मुख्य सूचना आयुक्त का पद रिक्त चल रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार कटघरे में। नौटियाल ने बताया कि लोकायुक्त कार्यालय का सालाना खर्चा एक करोड़ रुपये है।

ऐसे में दो साल से लोकायुक्त की नियुक्ति न होने से फिजूल खर्च बढ़ा है। सरकार को चाहिए कि वह इस बारे में श्वेत पत्र जारी करे। पत्रकार वार्ता में रणवीर चौधरी, श्याम बाबू पांडेय, ओंकार भाटिया, राजेश बहुगुणा, पूजा भल्ला, उपमा अग्रवाल आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें