फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'DDCA घोटाले से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश में जेटली'

Wed, 23 Dec 2015 01:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. कुमार विश्वास ने आरोप लगाए हैं कि डीडीसीए के घोटाले में फंसने की डर से वित्त मंत्री अरुण जेटली बौखला गए हैं।
विज्ञापन


वे जनता का ध्यान बांटने के लिए कभी सीबीआई का छापा तो कभी आप पार्टी के नेताओं के ऊपर मानहानि का मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। उनके ऊपर कांग्रेस ने मानहानि सहित 68 मुकदमे दर्ज किए, एक यह भी मुकदमा दर्ज हो जाएगा तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. कुमार विश्वास ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित आप के उत्तराखंड द्वितीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद थे, जहां उन्होंने कहा कि अरुण जेटली ने डीडीसीए में घोटाला किया। एक-एक लैपटॉप जिसकी कीमत 16 हजार थी, उतने ही कीमत में एक दिन के किराए में लिया।
विज्ञापन


विश्वास ने कहा कि जनता सब समझती है। चोरी तुम करो और मानहानि हम झेंले। राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हरीश रावत को ललकारते हुए कहा कि अगर उन्हें मुकाबला करना है तो दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से करें। रावत सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है। भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश को लूट कर आपदा प्रदेश बनाकर छोड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रिंस के सहारे चुनाव लड़ने की उम्मीद छोड़ दे कांग्रेस

डॉ. विश्वास ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वह प्रिंस के सहारे चुनाव लड़ने की उम्मीद छोड़ दें। हमने प्रिंस को दिल्ली और यूपी में धूल चटा दी है। 2017 में इलेक्शन लड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि आप प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सत्ता से आएगी। आप जल्द ही देहरादून में बड़ी रैली करेगी जिसमें मुख्य अतिथि अरविंद केजरीवाल होंगे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के विधायक और दिल्ली के संसदीय कार्यमंत्री जरनैल सिंह ने भाजपा और कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए कहा कि भाजपा रक्तवाद की बात करती है। उन्होंने उत्तराखंड को पर्यटक प्रदेश बनाने की बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड के जंगल और पहाड़ों से दिल्ली बची हुई है।

अगर उत्तराखंड के जंगल नहीं बचाए गए तो दिल्ली में जीना दूभर हो जाएगा। अनूप नौटियाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में मियां-बीबी का रिश्ता है। दोनों मिल कर उत्तराखंड का बेतरतीब दोहन कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी।  इस दौरान प्रदेश प्रभारी विवेक यादव, पूजा बल्ला, गोविंद बिष्ट, ओपी मिश्रा, अजय शर्मा, रमेश तिवारी, रवि फुटेला, आरडी खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आप के सम्मेलन में उमड़े लोग
आप के कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। ग्राउंड में लगी सभी कुर्सियां पूरी तरह भर गईं। इसे देख आप के नेता फूले नहीं समाए। सम्मेलन में महिलाओं की संख्या काफी थी। सम्मेलन में खटीमा, काशीपुर, गदरपुर, टनकपुर, हल्द्वानी, सितारगंज सहित कई स्थानों से कार्यकर्ता पहुंचे थे।

कुमार विश्वास के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़
कुमार विश्वास अपने तय समय से कार्यक्रम में तीन घंटा लेट पहुंचे। उनके पहुंचते ही युवाओं में उनके साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ मच गई। आप के वॉलियंटरों ने किसी तरह युवाओं को रोका। महिलाएं और युवतियां भी सेल्फी खिंचवाने में पीछे नहीं रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें