वे रात्रि प्रवास हरिद्वार में ही करेंगे। 19 दिसंबर को सुबह वे देहरादून के लिए निकल जाएंगे। रास्ते में नेपाली फार्म समेत कई जगह कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। देहरादून पहुंचते ही सबसे पहले शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। फिर घंटाघर पहुंच कर स्व.इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे।
इसके बाद सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 250 स्कूलों के प्रधानाचार्यों के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसी दिन दोपहर दो बजे से पार्टी संगठन की बैठकें होंगी।
जिसमें गढ़वाल मंडल के जिलों से आए लोगों से आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। शाम को समाज के सभी वर्गों के बुद्धिजीवी लोगों से संवाद करेंगे। शाम 5.30 बजे बीजापुर गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता करेंगे। बुधवार को हुई प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग और पूर्व आईएएस सुबर्धन शाह भी मौजूद रहे।