फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में भाजपा-कांग्रेस का गणित बिगाड़ेगी आप!

Fri, 11 Apr 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के शहरी इलाकों में आम आदमी पार्टी की सेंध अन्य दलों के उम्मीदवारों के समीकरण बिगाड़ सकता है। टिहरी, नैनीताल और हरिद्वार लोकसभा सीट के तहत कई विधानसभा क्षेत्रों में शहरी मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या हैं।
विज्ञापन


इन तीनों सीटों पर आप के प्रत्याशी सक्रिय हैं। इनकी सक्रियता ने खासकर कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है। शहरी वोटरों पर भाजपा की ज्यादा पकड़ मानी जाती है। ऐसे में भाजपा के नेता ज्यादा सचेत हैं।

लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भले ही पार्टी के केंद्रीय नेता उत्तराखंड में प्रचार के लिए नहीं अए हैं लेकिन प्रत्याशी शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान लगातार चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने उतारे हैं मजबूत प्रत्याशी

हरिद्वार से आप प्रत्याशी कंचन चौधरी भट्टाचार्य की शहरी मतदाताओं के बीच पहले से ही पहचान है। टिहरी प्रत्याशी अनूप नौटियाल पहले से देहरादून में सक्रिय रहे हैं। निशंक सरकार में स्वास्थ्य सलाहकार के तौर पर उन्होंने काम किया है।

नैनीताल में कवि बल्ली सिंह चीमा राज्य आंदोलन से जुड़े रहे हैं। चीमा की पकड़ ग्रामीण क्षेत्रों में भी है। पौड़ी सीट पर गढ़वाल विवि श्रीनगर के शिक्षक डॉ. राकेश सिंह प्रत्याशी हैं।

अल्मोड़ा में पार्टी प्रत्याशी और प्रदेश संयोजक हरीश आर्य का कहना है कि राष्ट्रीय दल उनके प्रचार अभियान को बाधित कर रहे हैं। शहरों में उनके पोस्टरों को हटाया जा रहा है।

आर्य का कहना है कि आप की लोकप्रियता शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ रही है, जिससे भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी चिंतित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें