आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्य प्रकाश तिवारी ने हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी पेश की।
अन्ना के आंदोलन के शुरुआती दिनों से जुड़े
वहीं, पार्टी की जिला कार्यकारिणी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में तिवारी ने कहा था कि अन्ना के आंदोलन के शुरुआती दिनों से ही वह जुड़े हैं।
उत्तराखंड और हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के बारे में उन्हें पूरी जानकारी है। उनकी ओर से जिले में पूरी टीम तैयार की जा चुकी है। महिलाओं से लेकर नवयुवकों तक को टीम में शामिल किया गया है।
कारण बताओ नोटिस जारी
दूसरी ओर देहरादून के जिला संयोजक संजय भट्ट ने कहा कि जिला कार्यकारिणी की बिना अनुमति के ही प्रेस कांफ्रेंस की गई है। ऐसे में तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोष जनक जवाब नहीं आया तो प्राथमिक सदस्यता रद्द करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी को संस्तुति की जाएगी।