फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी ने नियुक्त किए चार विधानसभा प्रभारी, जल्द होगी अन्य प्रभारियों की नियुक्ति

Wed, 08 Sep 2021 11:23 PM IST
कुमार संभव डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिनेश मोहनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा को मुकाबला देने में समर्थ नहीं है। यही कारण है कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी भाजपा के विकल्प के रूप में जनता की सबसे पहली पसंद बनती जा रही है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, नई दिल्ली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चार विधानसभा प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसके तहत उत्तराखंड के पिरान कलियर में शादाब आलम, हरिद्वार ग्रामीण में नरेश शर्मा, सोमेश्वर में हरीश चंद्र आर्य और गदरपुर के लिए जरनैल सिंह काली को विधानसभा प्रभारी बनाया गया। यह जानकारी आम आदमी पार्टी नेता दिनेश मोहनिया ने दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य जगहों पर भी प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।

विज्ञापन


दिनेश मोहनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा को मुकाबला देने में समर्थ नहीं है। यही कारण है कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी भाजपा के विकल्प के रूप में जनता की सबसे पहली पसंद बनती जा रही है। दिल्ली के बाद पंजाब और गोवा में यही ट्रेंड देखा जा रहा है। अब ठीक यही असर उत्तराखंड में भी देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी भाजपा को कड़ा मुकाबला देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें