फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभाओं में की 140 प्रभारियों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभाओं में की 140 प्रभारियों की नियुक्ति --- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की ओर से तैयारियां शुरू --- संगठन प्रभारी ने कहा जल्द ही 10670 बूथ लेवल प्रभारियों की होगी नियुक्ति माय सिटी रिपोर्टर देहरादून वैसे तो राज्य में विधानसभा चुनाव होने में काफी वक्त है, लेकिन आम आदमी पार्टी की ओर से तैयारियों को अभी से ही शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में पार्टी की ओर से मंगलवार को प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं के लिए 140 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। आम आदमी पार्टी की ओर से इस संबंध में विधिवत पत्र भी जारी कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में किसी प्रकार की कमी ना रह जाए इसके लिए सभी विधानसभाओं में दो से लेकर तीन तीन प्रभारियों की नियुक्ति नियुक्ति की गई है। आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन मंत्री डीके पाल ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संगठन मंत्री डीके पाल ने बताया कि देहरादून की 10 विधानसभाओं के लिए 20 प्रभारियों की नियुक्ति की गई है जिसमें देहरादून कैंट के लिए रविंद्र सिंह आनंद व विपिन खन्ना, राजपुर के लिए विशाल चौधरी और सुनील घागर, जसवीर सिंह रणहोत्रा, रायपुर के लिए उमा सिसोदिया व जितेंद्र पंत, धर्मपुर के लिए अशोक सेमवाल, पूजा भल्ला अरोड़ा व राकेश काला, सहसपुर के लिए वीरेंद्र सिंह व रवि कुमार , विकासनगर के लिए स्वराज चौहान व गुलफाम अहमद चकराता के लिए रविंद्र पवार , ऋषिकेश के लिए अमित बिश्नोईव नवीन मोहन, डोईवाला के लिए अभिषेक बहुगुणा व राजू मौर्या, मसूरी के लिए नवीन पिरशाली व सुमित कुमार, डोईवाला के लिए अभिषेक बहुगुणा व राजू मौर्या, सहसपुर के लिए वीरेंद्र सिंह व रवि कुमार विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन मंत्री डीके पाल ने बताया कि पार्टी की ओर से जल्द ही पूरे प्रदेश की 10670 बूथों पर बूथ लेवल प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी जाएगी। बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले तमाम पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी। ताकि विधानसभा चुनाव की तैयारियों में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना आए। पत्रकार वार्ता में संगठन मंत्री डीके पाल के अलावा डॉ राकेश काला, पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद, नवीन चौहान, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें