फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन से सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, न अधिकारी और न नेता ले रहे सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुदबुड़ा क्षेत्र में सड़क पर बाह रहा है पानी, क्षेत्रीय लोगों ने की कई बार शिकायत माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। सड़क पर बह रहे सीवर के पानी से जनता त्रस्त हो चुकी है। लगातार 10 दिनों से लोग बदबू के बीच रहने को मजबूर हैं। मगर ना तो क्षेत्रीय प्रतिनिधि और ना ही अधिकारी कोई यहां की सुध ले रहा है। पूर्व पार्षद ने कई बार इसकी शिकायत भी की मगर अब तक कोई हल नहीं निकल सका है।  मामला खुदबुड़ा क्षेत्र का है। पुलिस चौकी के बराबर वाली गली मे सडक पर सीवर का पानी बह रहा है।  बीते 10 दिनों से लोग परेशान है। पूर्व पार्षद अशोक कोहली का कहना है कि यहां बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।  बदबू के कारण लॉकडाउन में घरों में रहना दूभर हो गया है।  इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को कई दफा शिकायत की जा चुकी है मगर अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ----- खुदबुड़ा क्षेत्र के सीवर की जानकारी है। अबहु मजदूरों की कमी के कारण समस्या आ रही है। जल्द ही सीवर लाइन ठीक कराई जाएगी। - प्रशांत सेमवाल, ऐई जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें