फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवें दिन भी जारी रहा धरना

Wed, 30 Oct 2013 05:34 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में नौवें दिन भी धरना जारी रखा।
विज्ञापन


खिर्सू ब्लॉक की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कार्यबहिष्कार जारी रखते हुए अपने केंद्रों को बंद रखा। अध्यक्ष मीना नेगी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय की जगह वेतन, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति आदि छह सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सुनीता नौटियाल, मीना नेगी, दुर्गा काला, रंजना, शंकुतला कोटियाल, लक्ष्मी पंवार, रेखा उनियाल, वंदना उनियाल, आशा भट्ट, सुनीता धनाई आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें