फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMS से मतदाता सूची में जुड़वाएं आधार नं.

Wed, 06 May 2015 01:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने लोगों को मतदाता सूची में आधार कार्ड नंबर जुड़वाने के लिए सहूलियत दे दी है।
विज्ञापन


लोग चाहें तो अपने मतदाता कार्ड नंबर के साथ अपना आधार नंबर मोबाइल से एसएमएस कर दें। इससे आधार कार्ड नंबर मतदाता सूची में जुड़ जाएगा। निर्वाचन आयोग ने वेबसाइट का नंबर भी दिया है। लोग वेबसाइट खोलकर इसके लिंक के जरिये जाकर अपना आधार कार्ड नंबर जोड़ सकते हैं।

इसके अलावा निर्वाचन आयोग ने अपना टोल फ्री नंबर भी दिया है। लोग निर्वाचन कार्यालय को भी अपने मतदाता पहचान पत्र के नंबर के साथ आधार कार्ड नंबर बताकर इसे मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। एडीओ निर्वाचन पीएस रावत का कहना है कि सबसे बेहतर यह है कि लोग डोर-टू-डोर जा रहे बीएलओ से संपर्क कर लें।
विज्ञापन


बहुत से लोगों ने आवास बदल दिया है। ये लोग पुराने स्थान से अपना नाम हटवा लें और नए स्थान पर जुड़वा लें। इससे उनकी दिक्कत दूर हो जाएगी। अगर ये लोग बीएलओ से नहीं मिलते और फोन से नंबर जुड़वाते हैं तो उनका वर्तमान पते पर वोटर लिस्ट में नाम नहीं आ पाएगा।
विज्ञापन


ऐसे करें एसएमएस
पहले ECILINK टाइप करके स्पेस दें, फिर इपिक (मतदाता पहचान पत्र नंबर) नंबर टाइप करें और स्पेस दें, फिर आधार नंबर टाइप करें। इसके बाद इसे 51969 या 199 पर भेज दें।

यह है वेबसाइट
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ecl.gov.in के लिंक पर जाकर भी आधार संख्या को फीड करने की सुविधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें