फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आधार कार्ड बनाना होगा आसान, केंद्र सरकार ने उपलब्ध कराई मशीनें         

Wed, 24 Oct 2018 03:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
Aadhaar
विज्ञापन

गोपश्वर में आधार कार्ड बनाने के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। चमोली जिले के बैंक, पोस्ट ऑफिस और शिक्षा विभाग का भारत सरकार से आधार कार्ड बनाने की मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।

विज्ञापन

 

कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने आधार कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने और आधार कार्ड बनाने के लिए चयनित कर्मचारियों को 27 व 28 अक्तूबर को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।  
बैठक में बताया गया कि आधार कार्ड बनाने के लिए पोस्ट ऑफिस को 17, एसबीआई शाखाओं को छह और शिक्षा विभाग को नौ मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। जिनमें से प्रधान डाकघर गोपेश्वर, सब पोस्टऑफिस चमोली, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, गौचर, देवाल व जोशीमठ में कार्ड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


वहीं, एसबीआई शाखा कर्णप्रयाग, गोपेश्वर और पोखरी तथा प्राथमिक विद्यालय पोखरी में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरु हो गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर भी जल्द आधार कार्ड बनाने की मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें