सरकार ही इनका संचालन और निगरानी करेगी। योजना के लिए प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी को नोडल विभाग बनाया गया है। साथ ही प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी को नोडल अफसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके तहत आईटीडीए ने आईटी पार्क में पहला सरकारी आधार सेवा केंद्र स्थापित किया है। यहां दो आधार यूनिट लगाई गई हैं, जहां कोई भी व्यक्ति अपना आधार बनवा सकता है। इसके अलावा गंभीर बीमारी, अधिक उम्र, दिव्यांगता या अन्य कारणों से चलने में असमर्थ हो चुके लोग भी आधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राज्य सरकार के स्तर से अनुमति के बाद इन आवेदनों की जांच की जाएगी। जांच में सही पाए जाने पर टीम संबंधित व्यक्ति के घर जाकर आधार बनाएगी। दूसरी ओर अगले कुछ दिनों में सरकारी स्कूलों में खोले गए आधार केंद्र भी काम करना शुरू कर देंगे।
तकनीकी समस्याओं के कारण पिछले कुछ समय से इन केंद्रों में काम बाधित है। आईटीडीए के निदेशक अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरे प्रदेश में 200 सरकारी आधार केंद्र स्थापित किए जाएंगे।