फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लाभ का झांसा देकर युवक से 6.15 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट थानाक्षेत्र निवासी एक युवक से 6.15 लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपी ने निवेश के बाद बड़े लाभ का झांसा दिया था। पुलिस ने इस मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष कमल कुमार लूंठी ने बताया कि घटना जुलाई वर्ष 2023 की है। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उन्हें टेलीग्राम पर एक निवेश चैनल के बारे में पता चला था। इसमें रोहित शर्मा नाम का एक युवक खुद को इसका संचालक बता रहा था। उसका दावा था कि ट्रेडिंग के लिए निवेश करने के बाद उसे बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने युवक के बताए खाते में कई बार में कुल 6.15 लाख रुपये भेज दिए।

इसके बाद जब उन्हें लाभ की धनराशि नहीं मिली तो उन्होंने संबंधित युवक से बात की तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें