उत्तर प्रदेश के शामली जिले के भवन थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार सेलाकुई स्थित एक दुकान से किराये पर बाइक ले गया और वापस नहीं लौटाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि सेलाकुई निवासी समीर अहमद शनिवार को थाने में आए थे। उन्होंने बताया कि उनकी बर्थवाल स्वीट शॉप के पीछे चूज यूवर राइड नाम से दुकान है। वह किराये पर लोगों को बाइक देते हैं। सात अगस्त की दोपहर एक युवक उनके पास आया। उसने बताया कि वह धूलकोट में रहता है। वह ग्राफिक एरा अस्पताल के सामने भोजन की दुकान चलाता है। उसने अपना और पिता का फोन नंबर भी दिया। वह एक दिन के लिए बाइक किराये पर लेकर गया था। अगले दिन बाइक देने नहीं आया। उसने दो नंबर दिए थे वे भी बंद आ रहे हैं। बाइक का जीपीएस भी बंद है। बाइक की अंतिम लोकेशन आशारोड़ी के पास मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो स्टेट से आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद