I
Iबजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला कराया शांत
I
I
I
Iदो युवाओं के बीच आपस में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे समुदाय के युवक ने हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक बयानबाजी कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
I
Iमसूरी बजरंग दल अध्यक्ष संदीप छैवाण ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक बयानबाजी से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। लंढौर निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने रवि कुमार से गाली-गलौज की। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोतवाली में बुलाया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और आरोपी युवक के बीच तीखी बहस हो गई। पुलिस के काफी समझाने पर मामला शांत हुआ। एसएसआई के के सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच जो भी विवाद था आपस में मिलकर सुलझा लिया गया है। आरोपी ने अपनी आपत्तिजनक बयानबाजी पर माफी मांगी है।I