फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I28 सितंबर को पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी थी तहरीरI
विज्ञापन


सहसपुर थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने और उसे धमकाने के आरोप में दूसरे समुदाय के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




28 सितंबर को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। उसने बताया था कि उनकी 16 वर्षीया बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। एक युवक उनकी बेटी को डरा धमकाकर बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीम गठित की गई। सोमवार को ढकरानी क्षेत्र के सोहेल खान (19) को जामुनखाता मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें