I
IIसाइबर ठगों ने एक व्यक्ति को पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर 93 हजार रुपये ठग लिए। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी निवासी नवनीत चौहान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें पिछले दिनों एक नंबर से कॉल आया। इसमें बताया गया कि वह पार्ट टाइम जॉब में प्रतिदिन के हिसाब से पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ा गया। यहां उन्हें कुछ टास्क दिए गए। पहले जब इन्हें पूरा किया तो कुछ पैसे भेजे गए। इसके बाद बड़े टास्क के नाम पर यह रकम जमा करा ली गई। I