फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सात लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। थाना पुलिस ने एक युवक को सात लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। क्वानू रोड पर लोनिवि ऑफिस के पास एक मुखबिर ने पुलिस को बुआरखेड़ा गांव की ओर से एक युवक के कच्ची शराब लेकर आने की सूचना दी। थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी ने बताया कि पुलिस ने गांव के पास से युवक को पकड़ लिया। उसके पास से मिले प्लास्टिक केन में कच्ची शराब थी। जिसकी मात्रा सात लीटर थी। आरोपी ने अपना नाम कालसी थाना क्षेत्र के साहिया बाजार निवासी नरेश तोमर बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें