फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं को दी भारत के संविधान और इतिहास की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान और उसके इतिहास की जानकारी भी दी गई। बृहस्पतिवार को शिविर में पहुंचे प्रो. कनकलता ने छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान और उसके इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ और इसे बनाने में डॉ. भीमराव आंबेडकर की अहम भूमिका रही। कहा कि किसी भी देश का संविधान उसके राजनीतिक व्यवस्था के सांचे-ढांचे को प्रदर्शित करता है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर के आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर अनीता नेगी, पीतांबर सिंह तोमर, मोहन तोमर, आयुष, पीयूष, निकिता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें