विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को देसी शराब के 48 टेट्रा पाउच के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने गश्त के दौरान क्लाउड बैंक्वेट हाल के पास एक युवक को थैले के साथ देखा। युवक को बुलाया तो वह बाइपास रोड की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तलाशी लेने पर थैले से देसी शराब के 48 पाउच मिले। युवक ने अपना नाम उत्तरप्रदेश के नवाबगढ़ के डाक्टरगंज निवासी शहबाज बताया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद