फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद हुए विवाद में युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर खड़े युवक को मोटरसाइकिल की टक्कर लग गई। युवक ने इतना ही कहा कि आराम से चलो तो मोटरसाइकिल सवार आग बबूला हो गए। उन्होंने युवक को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि 15 युवकों ने उनके घर में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने कई नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना को लेकर कबाड़ी बाजार के पास रहने वाले राजा ने शिकायत की है। राजा का कहना है कि वह रविवार रात करीब 10 बजे चौक के पास खड़ा था। एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक दूसरी तरफ से आ रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर राजा को लग गई। राजा ने उनसे आराम से चलने के लिए कहा तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि राजा को पीटा भी गया। इसके बाद वह अपने चाचा के घर की तरफ भाग गया। वहां कुछ महिलाएं भी थीं, वह उनसे घटना के बारे में बता ही रहा था कि पीछे से वाजिद, रहमान, रिहान, सलमान, रफीक, महफूज आदि समेत 15 युवक लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर आ गए।

आरोप है कि इन सभी ने राजा के चाचा के घर का दरवाजा तोड़ा और सामान तोड़ डाला। वहां मारपीट भी की गई। एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें