घर में टाइल्स लगाने का काम करने वाले एक युवक ने पांच साल की बच्ची के सामने अश्लील हरकत कर दी। बच्ची के रोने पर उसने मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। बताया कि काफी समय से उनके घर में टाइल लगाने का कार्य चल रहा है। फैजान नाम का युवक उनके घर में टाइल्स लगा रहा है। घर में उसकी मम्मी और पांच साल की भांजी रहती है। बताया कि वह घर पर आया तो उसकी भांजी तेजी से रोने लगी। पूछने पर उसने बताया कि टाइल लगाने वाला उसके कमरे में आया और नग्न होकर अश्लील हरकत करने लगा। रोने पर वह उसे मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।