पीएमश्री एसएससी अटल उत्कृष्ट विद्यालय सेलाकुई में बुधवार को नौवीं से कक्षा 12वीं तक के छात्रों का कॅरिअर काउंसलिंग एंड गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वीर माधो सिंह भंडारी विवि के कुलपति डॉ. मनोज पांडा और प्राचार्य डॉ. यशवंत ने दीप जलाकर की। कुलपति डॉ. मनोज पांडा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक बहुत मेहनती होते हैं। छात्रों को ऐसे शिक्षकों का प्रतियोगिता परीक्षा में फायदा उठाना चाहिए। इंजीनियर और डॉक्टर बनने के लिए भौतिक और रसायनिक विज्ञान को ध्यान से पढ़ना होगा। साथ ही छात्र बढ़चढ़ कर साइंस ओलंपियाड में प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से आईएएस और आईपीएस बनने का आह्वान किया। इस दौरान समन्वयक पीके शर्मा, देवेंद्र रावत, विनोद थपलियाल, डीपी थपलियाल, उमेश चंद्र कुमार, अरविंद तिवारी, प्रभा नेगी, अनिता डौडियां, लक्ष्मण गिरी आदि मौजूद रहे।