कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने कहा कि बीती पांच जुलाई की शाम को कुछ लोग अचानक उनके घर आ धमके। आरोप लगाया कि उन्होंने घर पर लूटपाट की। मारपीट कर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। उनके कपड़े फाड़कर लज्जा भंग की। गाड़ियों में तोड़फोड की। जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अर्जुन, सचिन चौहान, प्रेम चौधरी, करण, गौरव, अनिल, दीपक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन गुसाई को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग से छेड़खानी पर केस दर्ज
कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ नाबालिग से छेड़खानी करने के मामले में पॉक्सो और एसटी एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में एक युवती ने कहा कि बीती पांच जुलाई की रात को विकासनगर और तेलपुर के बीच अज्ञात युवक ने रास्ता रोक कर उसकी नाबालिग बहन का जबरदस्ती हाथ पकड़ा। जाति सूचक शब्द कहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला एससी एसटी एक्ट से जुड़ा होने के चलते जांच सीओ विकासनगर करेंगे।